राष्ट्रीय

आम आदमी पर महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े

ईरान-अमेरिका तनाव का असर: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
देश में महंगाई ने आम आदमी की चिंता और बढ़ा दी है। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया है। खास बात यह है कि पिछले पांच दिनों में ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।
महानगरों में नए रेट
शहर
पेट्रोल
डीजल
दिल्ली
₹98.64 प्रति लीटर
₹91.58 प्रति लीटर
मुंबई
₹107.59 प्रति लीटर
₹94.08 प्रति लीटर
कोलकाता
₹109.70 प्रति लीटर
₹96.07 प्रति लीटर
चेन्नई
₹104.49 प्रति लीटर
₹96.11 प्रति लीटर

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है।
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति सामान्य न होने की वजह से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल, एलपीजी और नेचुरल गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसका असर भारत के आयात खर्च पर भी पड़ रहा है।
रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी
पेट्रोल और डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आने वाले दिनों में सब्जियां, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
हालांकि सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। सभी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और पेट्रोल, डीजल, एलपीजी व नेचुरल गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button
Home
Search
YouTube
Facebook
error: © NA News.inContent is protected. Copying is not allowed.
▶ f ◎